ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

महिला कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप आम के पौधे वितरित किए*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
महिला कृषकों को प्रोत्साहन स्वरूप आम के पौधे वितरित किए*

्


 *कृषि विज्ञान केंद्र राजगढ़ में महिला कृषक दिवस का आयोजन* 


 *

 *राजगढ़ 15 अक्‍टूबर,  2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र (आरवीएसकेवीवी) राजगढ़ में गुरुवार को महिला कृषक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 महिला एवं पुरुष कृषकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महिला कृषकों के कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्रीमती गजाला खान ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से देश की 11 महिला कृषकों की सफलता की कहानियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। साथ ही महिला कृषकों से चर्चा कर उनकी कृषि गतिविधियों, कार्यों के दौरान आने वाली परेशानियों एवं अनुभवों की जानकारी ली गई।


महिला कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पांच महिला कृषकों एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को कृषि विज्ञान केंद्र में उपलब्ध आम के पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही सब्जी एवं मसाला उत्पादन के माध्यम से आय अर्जित करने के उद्देश्य से पौधे भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छह स्व-सहायता समूहों की कृषि सखियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टाफ का योगदान रहा।