ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

50.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं कार सहित आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
50.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं कार सहित आरोपी गिरफ्तार



*ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*




*₹11 लाख का मशरूका जब्त, थाना कोतवाली एवं विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई*


जिला राजगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे *“ऑपरेशन शुद्धि”* के तहत थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस एवं विशेष टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा 50.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल ₹11,00,000/- कीमत का मशरूका जब्त किया गया है।


*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई*


पुलिस अधीक्षक जिला राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (IPS)* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ *श्री अरविंद सिंह राठौर* के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


*मुखबिर सूचना पर की गई कार्रवाई*


दिनांक 02.10.2026 को थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार क्रमांक HR 03 N 9967 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ब्यावरा से राजगढ़ की ओर आ रहा है।


सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर दण्ड जोड़ के पास रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।


कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए हुलिए एवं वाहन के अनुसार सफेद रंग की उक्त कार राजगढ़ की ओर आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक द्वारा वाहन रोककर गेट खोलकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं प्रभावी घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।


*50.860 किलोग्राम गांजा बरामद*


पुलिस टीम द्वारा उक्त कार की विधिवत तलाशी लेने पर कार की डिक्की एवं सीट के पीछे रखे कट्टों से कुल 50.860 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- है।


ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार क्रमांक HR 03 N 9967, अनुमानित कीमत ₹6,00,000/-, को विधिवत जब्त किया गया।


इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹11,00,000/- कीमत का मशरूका जब्त किया गया।


आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 737/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


प्रकरण में आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं उसके परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


*गिरफ्तार आरोपी का विवरण*


भीमसिंह पिता रेशमपाल, जाति ढीमर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ई-389, संजय कॉलोनी, ओखला फेस-2, नई दिल्ली, साउथ दिल्ली।


*जप्त मशरूका*


- 50.860 किलोग्राम अवैध गांजा — अनुमानित कीमत ₹5,00,000/-

- मारुति सुजुकी कार क्रमांक HR 03 N 9967 — अनुमानित कीमत ₹6,00,000/-


कुल मशरूका — ₹11,00,000/-


*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*


उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस टीम एवं विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


*थाना कोतवाली राजगढ़ टीम में*—


- निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया, थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़

- उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी

- उपनिरीक्षक विकास राठौर, थाना कोतवाली राजगढ़

- प्रधान आरक्षक 398 नरेंद्र शर्मा

- प्रधान आरक्षक 167 ओमप्रकाश अहिरवार

- प्रधान आरक्षक मोईन खान 

- आरक्षक 123 रोहित परमार

- आरक्षक 1043 रविंद्र जाट

- आरक्षक 969 अर्जुन भील

- आरक्षक 215 मुकेश मीणा


*विशेष टीम में—*


- रक्षित निरीक्षक दीपक रघुवंशी

- उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, प्रभारी साइबर सेल, जिला राजगढ़

- उपनिरीक्षक प्रवीण जाट, थाना प्रभारी देहात ब्यावरा

- सहायक उपनिरीक्षक शादाब खान

- आरक्षक ललित सोंधिया

- आरक्षक प्रवीण यादव, थाना देहात ब्यावरा

- आरक्षक रवि मौर्य, थाना देहात ब्यावरा


का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।


*राजगढ़ पुलिस का संदेश*


*“ऑपरेशन शुद्धि”* के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस सतत प्रयासरत है।


*राजगढ़ पुलिस — नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।*


*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*

Facebook: RJHSP

Instagram: @sp_rjh

X: @RajgarhSp


— जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)


✨ *“राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”* ✨