ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नाक, कान एवं गला संबंधी दिव्यांगजनों के लिए शिविर 5 अक्टूबर को

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नाक, कान एवं गला संबंधी दिव्यांगजनों के लिए शिविर 5 अक्टूबर को



राजगढ़। जिले के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) संबंधी दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर 2026 को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र, उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे, राजगढ़ में किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नाक, कान एवं गला संबंधी दिव्यांगजनों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

जिले के नाक, कान एवं गला संबंधी दिव्यांगजन हितग्राहियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ लें।