ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत 7 अक्टूबर को स्टेडियम प्रांगण राजगढ़ में -- भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत 7 अक्टूबर को स्टेडियम प्रांगण राजगढ़ में -- भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर



राजगढ़। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा जिले के स्थानीय स्टेडियम प्रांगण राजगढ़ में प्रातः 9 बजे एकत्रीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ ही आरंभ होगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने बताया कि  7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प एवं अभिव्यक्ति के साथ सेवा ज्योति यात्रा जिले के हर विधानसभा में मशाल ज्योति कलश के साथ राजगढ़ से प्रारम्भ होकर माननीय सांसद एवं विधायकगणों के नेतृत्व में भ्रमण करेगी, जिसमें , लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद रोडमल  नागर जी राज्य मंत्री नारायण सिंह पवारजी राज्य मंत्री गौतम टेटवाल जी  विधायक मोहन शर्मा जी  विधायक हजारी लाल दांगी जी विधायक अमर सिंह यादव जी  सहित सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, प्रबुद्धजनों, प्रतिभाशालीयों,किसान भाइयों,हितग्राहियों एवं नागरिकबंधुओं की उपस्थिति रहेगी । जिला मीडिया प्रभारी आनन्द त्रिपाठी जिला सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास