ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

राजधानी भोपाल के नीलम पार्क मैं अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का अनिश्चितकालीन, क्रमिक भूख हड़ताल का आज10वा दिन*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
राजधानी भोपाल के नीलम पार्क मैं अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का अनिश्चितकालीन, क्रमिक भूख हड़ताल का  आज10वा दिन*

* *       --------------------------विगत 27 सितंबर 2026 रविवार से शुरू हुए अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क मैं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और क्रमिक  भूख हड़ताल का 10 वा  दिन है  आज फिर भोपाल  संभाग को सम्मिलित किया गया है जिसमें राजगढ़, सीहोर, रायसेन, भोपाल, और विदिशा जिले के  हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए ।  मोर्चे के प्रदेश संयोजक राकेश दुबे एवं जगदीश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षक संयुक्तमोर्चा द्वारा विगत 10 दिन से नीलम पार्क में क्रमिक भूख हड़ताल और धरना दिया जा रहा हैं। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे द्वारा अप्रैल से लेकर अभी तक विगत 6 माह से अपनी मांगे शासन प्रशासन तक ब्लॉक जिलामुख्यालय और प्रदेश  की राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 18 अप्रैल को हजारों शिक्षक साथियों की उपस्थिति में विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन   शासन तक पहुंचाने के बाद  भी शासन द्वारा हमारी जायज मांगों का समाधान और निराकरण अभी तक नहीं किया गया। मांगे पूरी करवाने के लिए हम दिल्ली तक धरना आंदोलन कर चुके हैं परंतु अभी तक हमारी जायज मांगों का निराकरण नहीं किया गया है यह अत्यंत दुःखद और खेद जनक हैं।इसी कारण संयुक्त मोर्चे ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।मोर्चे के राजगढ़ जिला संयोजक भगवान सिंह राणावत, सुरेश कुमार दांगी और चन्दर सिंह तोमर ने बताया कि हमारी प्रमुख  तीन  सूत्रीय माँग इस प्रकार है ।1. शिक्षक पात्रता परीक्षा को समाप्त कर इसका  निराकरण किया जाए।2. हमे 2018 में नवीन शिक्षक संवर्ग में सम्मिलित कर जो वरिष्ठ शून्य की गई है उसे बहाल करते हुए सभी सवत्वों का लाभ नियुक्ति दिनांक से दिया जाए।3. शिक्षकों पर थोपी गई  आव्यवहारिक ईअटेंडेंस प्रणाली को शीघ्र समाप्त किया जाकर स्वैच्छिक किया जाए। यदि  हमारी मांगो का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र करते हुए तालाबंदी की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी। राजगढ़ जिले से धरना प्रदर्शन में सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए । अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयोजक द्वारा सभा में उपस्थित शिक्षक साथियों को संबोधित करते हुए बताया की अभी हाई कोर्ट जबलपुर और इंदौर खंडपीठ द्वारा हमारे पक्ष में निर्णय सुनते हुए छठवें वेतनमान का लाभ 2006 से देने के निर्देश शासन को दिए हैं  शासन शीघ्र आदेश का पालन करते हुए  आदेश जारी करें। परंतु शासन इसे मानने की बजाय सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी खारिज होने के बाद भी रिव्यू पिटीशन लगाने जा रही है यह हमारे साथ दौरा व्यवहार किया जा रहा है आरोप है कि जहाँ हमारे हित की बात हो उसे शान द्वारा नही माना जा रहा है और जहाँ विपक्ष की  बात हो उसे शासन तुरंत लागू करने पर उतारू हो हो रही है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अब हम इस प्रकार का अन्य किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे।मोर्चे की माँग है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को खत्म करने हेतु तमिलनाडु सरकार और जम्मू कश्मीर की भाँति मध्यप्रदेश सरकार भी विधान सभा का विशेष शास्त्र बुलाकर अध्यादेश लाए और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें नहीं तो मोर्चे द्वारा आगामी दिनों में आंदोलन को और उग्र करते हुए तालाबंदी की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी शासन की होगी। धरने में राजगढ़ जिले से सम्मिलित होने वालों में भारत गोयल, रामबाबू भिलाला, रामबाबू शर्मा, संजय सिंह , अनिल पांडे ,मुकेश विजय, मांगीलाल चौहान मनोहर सिंह परमार , ममता वर्मा ,दीपमाला दांगी, ममता दांगी राधा आर्य, मेघना जैन, पिंकी भिलाला, रानू वर्मा, किरण शर्मा, शोभा बाथम, मनीशा व्यास, निर्मला वर्मा, कीर्ति शेट्टी, किरण शर्मा ,संतोष मालवीय,दीनबंधु शर्मा, भारत सिंह मीणा, प्रेमसिंह वर्मा, शैलेंद्र सक्सेना,प्रभात विजयवर्गीय, उमा चरण श्रेणी, सुनीता नागर सुनीता सक्सेना दीपकुंवर हाड़ा, गौरव सक्सेना, गोविंद सक्सेना, नवारी लाल  वर्मा,  रामबाबू दांगी, दिलीप सिंह परमार, रामचंद्र सूर्यवंशी, रामचरण बेडवाल, सत्यनारायण लववंशी, नरेंद्र सिंह परमार, अशोक शर्मा, जगदीश किरार जगदीश जायसवाल, सत्यनारायण जोशी, संजय मारू कृष्णपाल शाक्यवार कांजी सिंह सोंधिया मुकेश वर्मा रामकरण दांगी,सहित सैंकड़ो, शिक्षाक / शिक्षिकाएं शामिल हुए।