गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ब्यावरा ने माया राजेश त्रिवेदी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
ब्यावरा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी जी के असामयिक निधन पर आज गुर्जर गौड़ धर्मशाला, ब्यावरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सम्मिलित होकर माया दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
माया दीदी ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज की मातृशक्ति के सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज को प्रांतीय एवं जिला स्तर पर एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनका योगदान, सेवा भावना और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनके असामयिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं समाज के लिए किए गए कार्य हमेशा सभी के हृदय में जीवित रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समाजजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि।