श्रवणबाधित दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर हुआ आयोजित*
*
*राजगढ़ 09 अक्टूबर, 2026*
डीडीआरसी भवन जिला अस्पताल राजगढ़ में शुक्रवार को श्रवणबाधित दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. डी.एस. वर्मा एवं डॉ. आर.एल. मालवीय द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण किया जाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में कुल 100 दिव्यांगजनों के श्रवण बाधित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। डॉ. वर्मा एवं डॉ. मालवीय को माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार की जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र राजगढ़ में परीक्षण हेतु बुलाया गया है।
जिले में लंबे समय से ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से श्रवणनबाधित दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे थे, इस हेतु डॉ. वर्मा द्वारा विशेष सेवाएं देते हुए दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। डॉ. वर्मा और डॉ. मालवीय के इस विशेष सहयोग हेतु उपसंचालक सामाजिक न्याय जिला राजगढ़ द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।