ब्रेकिंग
♦ लोक संस्कृति के संरक्षण का संकल्प संजावली प्रतियोगिता में गूँजे मालवी लोकगीत, गोबर से सजीं परंपराओं की कलाकृतियाँ* ♦ श्रवणबाधित दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर हुआ आयोजित* ♦ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने खुजनेर तहसील का किया निरीक्षण* ♦ मुख्य सचिव दीपावली रस्तोगी मैडम जिले के भ्रमण पर रही जिले की ग्राम पंचायत कुंडीबे जनपद पंचायत राजगढ़ का भ्रमण किया गया ♦ एसीएस श्रीमती रस्तोगी एवं विधायक राजगढ़ श्री यादव की उपस्थिति में जनसमस्याओं की समीक्षा* ♦ ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की चर्चा चेतावनी दी
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने खुजनेर तहसील का किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने खुजनेर तहसील का किया निरीक्षण*



 *‘’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’’* 


 *


 *रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने एवं राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश* 


 *राजगढ़ 09 अक्‍टूबर,  2026* 


मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने खुजनेर तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व संबंधी कार्यों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रिकॉर्ड को नियमानुसार व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि शासकीय अभिलेखों का उचित रखरखाव तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए तथा आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। साथ ही तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था में सुधार करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखा जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें।