ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

एसीएस श्रीमती रस्तोगी एवं विधायक राजगढ़ श्री यादव की उपस्थिति में जनसमस्याओं की समीक्षा*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
एसीएस श्रीमती रस्तोगी एवं विधायक राजगढ़ श्री यादव की उपस्थिति में जनसमस्याओं की समीक्षा*



 *‘’मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’’* 


 *ग्राम पंचायत चाटूखेड़ा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित* 


 *


 *सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश* 


 *उद्यम संवाद में हितग्राहियों ने साझा किए स्वरोजगार के अनुभव,* 


 *सीसीटीवी कैमरे लगवाने वाले सरपंच सम्मानित,* 


 *स्व-सहायता समूह को छह लाख रुपये की सहायता* 


 *राजगढ़ 09 अक्‍टूबर,  2026* 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाटूखेड़ा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव (एसीएस) श्रीमती दीपाली रस्तोगी, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों एवं आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।


 *जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण अभियान का प्रमुख उद्देश्य* 

- *विधायक राजगढ़ श्री यादव* 


विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद से शासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता मिलती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को शिविर में प्रस्तुत करें, जिससे उनका नियमानुसार निराकरण किया जा सके।


 *आवेदनों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करें अधिकारी* 

-    *कलेक्टर डॉ. मिश्रा* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित आवेदकों से सीधे चर्चा कर समस्या के निराकरण की कार्रवाई की जाए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से समीक्षा कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सहायकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को ई-केवाईसी के लिए शेष हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों में दर्ज मात्रा एवं वास्तविक स्टॉक का मिलान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतों का निराकरण नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।


 *उद्यम संवाद में हितग्राहियों ने साझा किए स्वरोजगार के अनुभव* 


शिविर में आयोजित उद्यम संवाद के दौरान बताया गया कि विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से 46 हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। संवाद के दौरान हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले सहयोग, स्वरोजगार की स्थापना तथा अपनी आजीविका में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए। हितग्राही श्री राजीव विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण मिलने से उन्हें अपना कार्य आगे बढ़ाने और आय में वृद्धि करने में सहायता मिली है। श्रीमती नानी बाई ने बताया कि वे लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़कर अन्य सदस्यों के साथ लघु उद्यम संबंधी गतिविधियों में कार्य कर रही हैं। हितग्राही श्रीमती सुरेखा ने बताया कि वे स्व-सहायता समूह के माध्यम से सोसायटी में सेल्समैन के रूप में कार्य करने के साथ अपनी दुकान भी संचालित कर रही हैं। वहीं हितग्राही श्री दीपक ने बताया कि ऋण की सहायता से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान प्रारंभ की है, जिससे उन्हें स्वयं का रोजगार स्थापित करने में मदद मिली है।


 *ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल, सरपंच सम्मानित* 


पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराधों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस थानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत करनवास के सरपंच श्री मुकेश, ग्राम पंचायत रसूलपुरा के सरपंच श्री ओमप्रकाश नगर, ग्राम पंचायत देहरीकराड़ की सरपंच श्रीमती ममता बाई तथा ग्राम पंचायत भीलवाड़िया के सरपंचों को सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


 *स्व-सहायता समूह को बैंक लिंकेज से छह लाख रुपये की सहायता* 


के दौरान स्वामी विवेकानंद स्व-सहायता समूह को बैंक लिंकेज के माध्यम से छह लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। इस वित्तीय सहायता से समूह की महिलाओं को आजीविका संबंधी गतिविधियों का विस्तार करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने, जनसमस्याओं के निराकरण और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।


 .....