ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नरसिंहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सेवा यात्रियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन देखा व सुना, हेलमेट किए वितरित*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नरसिंहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सेवा यात्रियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन देखा व सुना, हेलमेट किए वितरित*



 *सेवा संकल्प यात्रा के सेवा यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया संवाद* 


 *


 *राजगढ़ 25 सितम्बर, 2026* 


17 सितंबर से प्रारंभ हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की ओर जा रहे सेवा यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। नरसिंहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सेवा यात्रियों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन देखा और सुना। इस अवसर पर विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवा यात्रियों से उनकी यात्रा, स्वास्थ्य तथा यात्रा के दौरान किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ सेवा एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभव भविष्य के सेवा कार्यों में उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों में मानवता को केंद्र में रखते हुए समाज के प्रति समर्पण का भाव प्रत्येक सेवाकर्ता में होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनके विचारों और अंत्योदय के मार्ग से प्रेरणा लेते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।


श्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नई ऊर्जा, सेवा भाव और राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सेवा यात्रियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं।


 *सेवा यात्रियों की सुरक्षा का रखा गया ध्यान* 


नरसिंहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वाराणसी से वडनगर की ओर जा रहे सेवा यात्रियों को हेलमेट वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सेवा यात्रियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।