ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को किया संबोधित*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को किया संबोधित*

 *सेवा संकल्प बाइक यात्रा का पचोर में भव्य स्वागत* 


 *

 *राजगढ़ 24 सितम्बर, 2026* 


      वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का पचोर नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


       वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन के लिए एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार करें और यह तय करें कि उन्हें क्या करना है। अपने लक्ष्यों को डायरी में लिखें तथा प्रतिदिन की प्रगति को भी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।


     प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक और युवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से देशहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों से कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों की भाषा, वेशभूषा, खान-पान और सांस्कृतिक विविधताओं को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने यात्रियों से इस अनुभव को संजोने और यात्रा के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए एक डॉक्यूमेंट्री तैयार करने का सुझाव भी दिया। पचोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प बाइक यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। 


    उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनके सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।