ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

गणेश विसर्जन घाट की व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
गणेश विसर्जन घाट की व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण*

*

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने आज सारंगपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन घाट का निरीक्षण कर आगामी गणेश विसर्जन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन घाट पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने निर्देशित किया कि गणेश विसर्जन के दौरान घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सभी आवश्यक प्रबंध पूर्व से ही व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।।