अनंत चतुर्दशी पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने नरसिंहगढ़ व कुरावर में मूर्ति विसर्जन व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
*
*राजगढ़ 25 सितम्बर, 2026*
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जिले में मूर्ति विसर्जन को लेकर की गई व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने नरसिंहगढ़ एवं कुरावर में निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, प्रकाश, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा-नरसिंहगढ़ श्री गोविंद दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।