ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मिशन वात्सल्य के तहत छात्राओं को बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण की दी जानकारी*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मिशन वात्सल्य के तहत छात्राओं को बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण की दी जानकारी*



 *

 *राजगढ़ 21 सितम्बर, 2026* 


महिला एवं बाल विकास विभाग एवं ऐसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के सहयोग से मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत सोमवार को पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार विषय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति राजगढ़ के अध्यक्ष, लेबर इंस्पेक्टर, श्रम विभाग, संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल अधिकार सहयोगी ऐसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बाल अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल श्रम अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा बाल स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रजेंटेशन एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा भी छात्राओं को बाल संरक्षण से संबंधित विषयों की जानकारी देते हुए प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने आसपास के रहवासी क्षेत्रों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रसार करने तथा अन्य बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिले के अन्य चयनित विद्यालयों में भी इसी प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, प्राचार्यों एवं शिक्षकगणों को बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी।