ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मिट्टी के दीये एवं अन्य उत्पाद बनाने वाले कुम्हार समाज को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा स्थानीय प्रशासन

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मिट्टी के दीये एवं अन्य उत्पाद बनाने वाले कुम्हार समाज को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा स्थानीय प्रशासन







स्थानीय बाजारों में मिट्टी के दीये एवं बर्तनों की दुकानों को सभी प्रकार के करों से मुक्त रखने तथा दुकान स्थापना के लिए बाधारहित स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश।


राजगढ़। आगामी दीपावली एवं अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा कुम्हार समाज के पारंपरिक व्यवसाय एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।


अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानीय बाजारों में मिट्टी के दीये एवं बर्तन बेचने के लिए लगाई जाने वाली अस्थायी दुकानों को स्थानीय प्रशासन द्वारा वसूले जाने वाले सभी प्रकार के करों से मुक्त रखा जाए।


साथ ही, ऐसी दुकानों के लिए बाधारहित स्थान चिह्नित कर दुकान स्थापना में सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि कुम्हार समाज के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन मिले तथा स्थानीय कुटीर एवं गृह उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।


जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।