योग की त्रिवेणी कक्षा का संगम झाड़मऊ योग कक्षा मे।
बांसखेड़ी छापीहेड़ा के सभी योगकक्षा साधकों ने किया झाड़मऊ में योग।
राजगढ़ जिला में पहली बार तीन योग कक्षाओं का संगम के साथ योग -संतराम
जीरापुर छापीहेड़ा मध्य झाड़मऊ मे विगत वर्षों से चलने वाली तिन नियमित योग कक्षा बांसखेड़ी,छापिहेड़ा के साधको ने भोर अंधेरा 5 बजे से चलने वाली कक्षा मे 7 बजे तक दैनिक योगाभ्यास क्रम और अतिरिक्त योग किया। योग शिक्षिका दिलकुश नागर ने परमात्मा का मुख्य नाम लेते हुए वैदिक मित्रों का उच्चारण कर योगीक,जोगिक सूर्य नमस्कार,दंड,बैठक,आसन,प्राणायाम और ध्यान करते हुए योगाभ्यास कराया जिसमें भारत स्वाभिमान के तहसील प्रभारी नरेंद्र सिंह जी सोनगरा ने देशभक्ति के तराना से गीत कराया । अनुलोम विलोम प्राणायाम करते हुए सेदरा के उद्योगपति समाजसेवी योगी बालचंद जी दांगी ने योग करने वालों की सराहना की तथा बच्चों को भेजने वाले माता-पिता को धन्यवाद दिया और योग को सनातन की प्राचीन विदा बताया
छापिहेड़ा,बांसखेड़ी एवं झाड़मऊ की नियमित योग कक्षाओं का सामूहिक योगाभ्यास संपन्न
आज प्रातः 5 बजे आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झाड़मऊ में छापीहेड़ा एवं झाड़मऊ के प्रभारी दरबार गजराजजी बासखेड़ी की नियमित योग से बालचंद जी वर्मा,अंकित का सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बांसखेड़ी निवासी पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी संतराम आर्य एवं शोशल मिडिया से संगीता पोसवाल ने कार्यक्रम की अगुवाई की। झाड़मऊ के सरपंच दिनेश जी राठोर द्वारा सभी योग साधकों का आत्मीय स्वागत किया गया।
सामूहिक योगाभ्यास में झाड़मऊ, छापीहेड़ा एवं बासखेड़ी के योग शिक्षक एवं योग साधक उपस्थित रहे। योग शिक्षिका दिलखुश जी नागर द्वारा सभी को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। उल्लेखनीय है कि दिलखुश जी नागर के पति आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं तथा ग्रामीणों को नियमित रूप से सामूहिक योगाभ्यास के लिए प्रेरित करते हैं।
इस आयोजन में छापीहेड़ा नियमित योग कक्षा से बालचंद जी दांगी का विशेष सहयोग रहा। उनके प्रयासों से सभी योग साधक सामूहिक रूप से झाड़मऊ पहुंचे और योगाभ्यास में सहभागिता की।
इस अवसर पर भगवत सिंह परमार, रामचंद्र जी चौहान, बसंत कुमार नागर, मनीष भंडारी, प्रद्युम्न रॉय एवं मुस्तफा बोहरा जी सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
योग ही निरोगी जीवन का आधार है। आइए, नियमित योग अपनाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
योग करें, निरोग रहें।