ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

सुठालिया परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के प्रति मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन संवेदनशील*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
सुठालिया परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के प्रति मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन संवेदनशील*

*


 *किसानों की मांगों पर सतत संवाद एवं समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, शासन स्तर पर भी भेजी जा रही आवश्यक जानकारी एवं प्रस्ताव* 


सुठालिया परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही भूख हड़ताल के संबंध में मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों के साथ निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाए रखा जा रहा है। किसानों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है।


आज अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री ठाकुर एवं तहसीलदार श्री रामनिवास धाकड़ द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखा गया। किसानों की मांगों एवं समस्याओं को समझते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई।


मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों से प्राप्त मांगों एवं संबंधित विषयों का परीक्षण कर आवश्यक जानकारी एवं प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जा रहे हैं, ताकि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके। संबंधित अधिकारियों को भी किसानों की समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


गत मंगलवार को कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा द्वारा भी किसानों से संवाद कर परियोजना से संबंधित प्रावधानों एवं नियमानुसार प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई थी। कलेक्टर द्वारा किसानों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा नियमानुसार उनकी मांगों के परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया गया।


मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा इस विषय में संबंधित पक्षों के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए नियमानुसार हरसंभव आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।।