ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ललित मालवीय का गणेश चौक पर स्वागत

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ललित मालवीय का गणेश चौक पर स्वागत


अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ललित मालवीय के मनोनयन पर गणेश चौक में एक स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने ललित मालवीय को साफा बांधकर, मिठाई खिलाकर और पुष्पवर्षा कर बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित दरगाह कमेटी के पूर्व सदर मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि ललित मालवीय होनहार और काबिल हैं, जो नगर और समाज हित में अच्छा काम करेंगे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश दास ने कहा कि युवाओं के आगे आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री, युवा नेता प्रांजल खुजनेरी, रघुराज सिंह भूषण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मेवाड़े, रघुराज सिंह  और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इरफान मेवाती सहित अन्य साथी मौजूद रहे।