ओबीसी महासभा राजगढ़ 27 % आरक्षण की मांग को लेकर सौपेगी ज्ञापन
राजगढ़(ईएमएस)l अखिल भारतीय ओबीसी महासभा राजगढ़ के तत्वाधान में 27% आरक्षण की मांग को लेकर 15 अक्टूबर गुरुवार को महामहिम राष्टपति और महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर राजगढ़ को सौपा जाएगा l उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बद्रीलाल तंवर रसभरी ने बताया कि अखिल भारतीय ओबीसी महासभा एससी/ एसटी मोर्चा किसान सेवा भारत संगठन के तत्वाधान में मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने की मांग के साथ ही जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम अलग से देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया जाएगा l उन्होंने ओबीसी महासभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय राजगढ़ में उपस्थित होने की अपील की है l