राष्ट्रीय ग्रामीण गोकुल मिशन से संजय वर्मा बने आत्मनिर्भर*
*‘’कहानी बदलाव की’’*
*राजगढ़ 21 सितम्बर, 2026*
ग्राम हराना, विकासखंड सारंगपुर निवासी श्री संजय वर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण गोकुल मिशन अंतर्गत मैत्री (MAITRI) प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार की नई राह बनाई है। बी.एससी. उत्तीर्ण श्री वर्मा पूर्व में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने भोपाल स्थित कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान, बुल मदर फार्म में तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें पशुओं के प्राथमिक उपचार, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत वे मैत्री कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे उन्हें नियमित रोजगार के साथ आय में वृद्धि हुई है और वे अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए पशुपालन विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण गोकुल मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।