ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की चर्चा चेतावनी दी

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की चर्चा चेतावनी दी



* तीन दिवस में सुधार नहीं तो करेंगे जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन*


तीन दिवस में विद्युत आपूर्ति में सुधार का मिला आश्वासन


राजगढ़। राजगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक श्री बापू सिंह तँवर, श्री हेमराज कल्पोंनी जी एवं श्री प्रेम सिंह परिहार जी की उपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से किसानों एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती होने से  आमजन को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने से ग्रामीण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से समस्या का शीघ्र निराकरण कर नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

चर्चा के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी तीन दिवस के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने उम्मीद जताई कि विभाग अपने आश्वासन के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई करेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों एवं आम नागरिकों को विद्युत कटौती की समस्या से राहत मिल सके।