ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

*भोपाल में हुआ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के किसानों का राज्य स्तरीय सम्मान*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post



 

 *राजगढ़ 30 सितम्बर, 2026* 


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आईसीएआर-सीआईएई संस्थान में बुधवार को दिल्ली प्रैस की कृषि पत्रिका 'फार्म एन फूड' द्वारा में 'राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के 200 से ज्यादा किसान और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए और खेती में नवाचार और तकनीकी के जरीए विभिन्न श्रेणियों में बदलाव लाने वाले तकरीबन 40 किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विज्ञान केंद्रों को राज्य स्तरीय 'फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में परेश नाथ, संपादक और प्रकाशक, दिल्ली प्रैस ने किसानों को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे, "खेती को उद्योग समझ कर काम किया जाए, क्योंकि कृषि के बिना कोई भी समाज या देश नहीं चल सकता. पर किसान को उस की कड़ी मेहनत का पूरा मेहनताना नहीं मिलता है. उसे अपने काम की सही कीमत नहीं मिलती है. लिहाजा, हर किसान अपनेआप में उद्योगपति बने. वह केवल कच्चा माल न बेचे, बल्कि फूड प्रोसैसिंग पर भी ज्यादा ध्यान दे।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान विज्ञान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, मध्य प्रदेश, श्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस समारोह में अपने विचार रखते हुए कहा, "समय पर फसल लगने से उस का उत्पादन बढ़ता है, गुणवत्ता बढ़िया रहती है और कीमत भी अच्छी मिलती है. मध्य प्रदेश में किसानों के काफी अच्छा काम किया है. खेती का रकबा बढ़ा है. यह प्रदेश मसाले की खेती में नंबर एक है. हम फलों में भी आगे बढ़े हैं. 12 फसलों को जीआई टैग मिला है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने कहा, "सीखने की कोई उम्र नहीं होती और किसान हमेशा सीखता है. वह नवाचार करता है, नई तकनीक इस्तेमाल करता है. जब किसान के पास पर्याय खाद होगी और दूसरी सुविधाएं मुहैया होंगी, वह इस क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा।


 *मध्य प्रदेश के विजेता किसान* 


जयराम गायकवाड़, बैतूल, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन और्गेनिक/नैचुरल फार्मिंग. लाखन सिंह गेहलोत, इंदौर, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन फील्ड क्राप्स. गोगावां एफपीसीएल, खरगोन, मध्य प्रदेश, बैस्ट एफपीओ अवार्ड. निमाड़ फ्रैश कृषि विकास एफपीसीएल, खरगोन, मध्य प्रदेश, बैस्ट एफपीओ अवार्ड. तौसीफ अली, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश, बैस्ट डेयरी/एनिमल कीपर अवार्ड. देवेन शर्मा बुरहानपुर, मध्य प्रदेश. बैस्ट फार्मर अवार्ड इन वाटरमैलन फार्मिंग. सुगम कुशवाह, भिंड, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन इंटीग्रेटेड फार्मिंग. श्याम सिंह कुशवाह, भोपाल, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन इंटीग्रेटेड फार्मिंग. अशोक मीना, भोपाल, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन नैचुरल फार्मिंग. अरविंद धाकड़, रतलाम, मध्य प्रदेश, बैस्ट हाईटैक फार्मर अवार्ड. ब्रजेंद्र सिंह रावत, ग्वालियर, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन मार्केटिंग. शिवम मुकाती, बड़वानी, मध्य प्रदेश, बैस्ट यंग फार्मर अवार्ड. मोहन सिंह सिसोदिया, खरगोन, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन इनोवेटिव फार्मिंग. ईश्वर लाल पाटीदार, कालूखेड़ा, रतलाम, मध्य प्रदेश, बैस्ट विलेज टूरिज्म अवार्ड. हृदेश त्यागी, मुरैना, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन शुगरकेन फार्मिंग. दुर्गा बाई, धार, मध्य प्रदेश, बैस्ट फीमेल फार्मर अवार्ड. उमेश सिंह, भोपाल, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन पोल्ट्री/हैचरी. अमित चौधरी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन हौर्टिकल्चर. सरमन सिंह कुशवाहा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश बैस्ट फार्मर अवार्ड इन हौर्टिकल्चर. रामेश्वर पटेल, सागर, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन हौर्टिकल्चर. काशीराम, गुना, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन हौर्टिकल्चर. उत्तम सिंह कुशवाह, अशोक नगर, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन हौर्टिकल्चर. हेमराज यादव, भोपाल, मध्य प्रदेश, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन मेकैनाइजेशन. सचिन तुलसा त्रिपाठी, सतना, मध्य प्रदेश, बैस्ट एग्रीकल्चर जर्नलिस्ट अवार्ड. कृषि विज्ञान केंद्र, धार, मध्य प्रदेश, बैस्ट केवीके अवार्ड. कृषि विज्ञान केंद्र, बैतूल, मध्य प्रदेश, बैस्ट केवीके अवार्ड. डा. रंजय कुमार सिंह, भोपाल, मध्य प्रदेश, बैस्ट रिसर्च अवार्ड इन फार्मिंग सिस्टम. डा. राजीव कुमार सिंह, खरगोन, मध्य प्रदेश, बैस्ट रिसर्च अवार्ड इन एग्रीकल्चरल एक्सटैंशन. डा. देवेश कुमार पांडेय, भोपाल, मध्य प्रदेश, बैस्ट यंग साइंटिस्ट अवार्ड. नरसिंह, डोडियार, रतलाम, मध्य प्रदेश, बेस्ट फार्मर अवार्ड इन व्हीट प्रोडक्शन. अमोल खरोड़े, मध्य प्रदेश, बेस्ट फार्मर अवार्ड इन पल्स प्रोडक्शन।


 *छत्तीसगढ़ के विजेता किसान* 


सुरबिल दास, सरगुजा, छत्तीसगढ़, बैस्ट फीमेल फार्मर अवार्ड. रजनी बाई निषाद, बलौदा बाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़, बैस्ट फीमेल फार्मर अवार्ड इन फील्ड क्राप्स. कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा, छत्तीसगढ़, बैस्ट केवीके अवार्ड. नोहर लाल चंद्राकर, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़, बैस्ट फार्मर अवार्ड इन इंटीग्रेटेड फार्मिंग. चंद्रशेखर वर्मा, दुर्ग, छत्तीसगढ़, बैस्ट यंग फार्मर अवार्ड..डा. अंगद सिंह राजपूत, भाटापारा, छत्तीसगढ़, बैस्ट रिसर्च अवार्ड इन फार्मिंग सिस्टम. अंबिकेश्वर राजवाड़े, सरगुजा, छत्तीसगढ़, बैस्ट बी कीपर अवार्ड. इन श्रेणियों में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से कृषि विज्ञान केंद्रों व कृषि संस्थानों के संस्तुति सहित 100 से भी अधिक नोमिनेशन प्राप्त हुए थे. विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त इन नोमिनेशन का 4 सदस्यीय जूरी द्वारा मूल्यांकन किया गया, जिस में सर्वश्रेष्ठ नोमिनेशन को पुरस्कार के लिए चुना गया।


इस सम्मान समारोह में पुरस्कृत किसानों के साथसाथ कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य कृषि संस्थानों के वैज्ञानिक, अन्य शासकीय और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।  यह अवार्ड समारोह स्टील इंडिया, भारत और्गेनिक्स और ज्ञानधारा के सहयोग से हुआ। किसानों के अलावा 'दिल्ली प्रैस' ने मध्य प्रदेश के अपने कई एजेंटों का भी मंच पर सम्मान किया।