सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजगढ़ पुलिस ने किया सामूहिक योग एवं ध्यान अभ्यास**
**
**पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ कार्यक्रम**
राजगढ़ पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश शासन के **“सेवा मेरा योगदान” अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान-2026** के तहत आज जिले में **सामूहिक योग एवं ध्यान कार्यक्रम** आयोजित किया गया।
**पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में** कंट्रोल रूम राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में **थाना कोतवाली राजगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों** द्वारा सामूहिक रूप से योग एवं ध्यान अभ्यास किया गया।
इसी क्रम में **जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योग एवं ध्यान अभ्यास** किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों में **शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक एवं संतुलित कार्यशैली** के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त रहने का संदेश दिया गया।
**सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजगढ़ पुलिस द्वारा स्वस्थ एवं तनावमुक्त पुलिस बल की दिशा में सार्थक पहल की गई।** *सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*
फेसबुक : https://www.facebook.com/RJHSP
इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/sp_rjh/
एक्स (ट्विटर) : https://x.com/RajgarhSp
— जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)
✨ राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प ✨