ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कंजर डेरे में पुलिस की दबिश — 198 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कंजर डेरे में पुलिस की दबिश — 198 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त



विज्ञापन / Sponsored

 *अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*


*कंजर डेरे में पुलिस की दबिश — 198 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त*


*करीब 2,000 लीटर लाहन नष्ट कर अवैध शराब निर्माण की भट्टियां की गईं ध्वस्त*


राजगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छापीहेड़ा श्री उमाशंकर मुकाती के नेतृत्व में छापीहेड़ा पुलिस बल एवं अन्य थानों के पुलिस बल द्वारा दिनांक 09.09.2026 को छापीहेड़ा स्थित कंजर डेरे में दबिश दी गई।


पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद राहुल पिता कालूराम कंजर, संतोष पिता ओमप्रकाश कंजर एवं नैन सिंह पिता ऐलन कंजर, निवासी छापीहेड़ा अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब मौके पर छोड़कर फरार हो गए।


*जप्त अवैध शराब*


🔹  राहुल पिता कालूराम कंजर के ठिकाने से 80 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब।


🔹 संतोष पिता ओमप्रकाश कंजर की टपरी के पास से 58 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब।


🔹 नैन सिंह पिता ऐलन कंजर के घर के पास से 60 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब।


इस प्रकार कुल 198 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19,800/- है, पुलिस द्वारा जप्त की गई।


*लहान एवं शराब निर्माण की भट्टियां नष्ट*


कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध कच्ची शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 2,000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्टियों को ध्वस्त किया गया।


*तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज*


फरार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/26, 187/26 एवं 188/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


*राजगढ़ पुलिस की स्पष्ट नीति*


अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


*राजगढ़ पुलिस*

अपराध के विरुद्ध सख्त • नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध


*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*


📘 Facebook: RJHSP

📸 Instagram: @sp_rjh

🐦 X (Twitter): @RajgarhSp