ब्रेकिंग
♦ लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा* ♦ राज्य उद्यानिकी मिशन से श्री रमेशचंद्र के जीवन में आई खुशहाली, गेंदे की खेती से बढ़ी आय* ♦ सपने बड़े देखिए, परिस्थितियों से मत हारिए राजगढ़ के युवाओं को कलेक्टर डॉ. मिश्रा – पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने बताया सफलता का मंत्र* ♦ *3 वर्षीय मासूम सिदरा की दुनिया में गूंजेगी आवाज, स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से हुआ सफल कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन* ♦ राजगढ़ के युवाओं को सिविल सेवा के लिए तैयार करने प्रशासन की पहल, प्रधानमंत्री कॉलेज में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम* ♦ सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत सांदीपनी विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*



 *जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन सम्पन्न* 


 *‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर 300 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा* 


 *


 *राजगढ़ 04 नवम्‍बर, 2026* 


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं में एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ उनकी प्रतिभा एवं सुझावों को मंच प्रदान करना है। इसी क्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं इंडोर खेल परिसर राजगढ़ में किया गया। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष श्री के.पी. पंवार, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल एवं माय भारत के जिला युवा अधिकारी श्री हितेश नरूका सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले के लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला विधाओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में लोकनृत्य विधा में कुरावर ने प्रथम, नरसिंहगढ़ ने द्वितीय एवं पीजी कॉलेज राजगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में नरसिंहगढ़ प्रथम, पचोर द्वितीय एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल राजगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। नुक्कड़ नाटक में सारंगपुर ने प्रथम, पीजी कॉलेज राजगढ़ ने द्वितीय एवं सांदीपनि स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कविता लेखन में दिशा दांगी ने प्रथम, हर्षिता गुप्ता ने द्वितीय तथा नर्मदा जाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में रेणुका मालवीय प्रथम, अमृता पाल द्वितीय एवं शुभलता तृतीय स्थान पर रहीं।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।