जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹15,350 नकद एवं 08 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹6,15,350 का मशरूका जप्त*
*बोड़ा पुलिस की जुए के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*
*
- *जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को पकड़ा*
- *₹15,350 नकद राशि एवं 08 मोटरसाइकिल जप्त*
- *03 ताश की गड्डियां भी जप्त की गईं*
- *जप्त मशरूका की कुल कीमत ₹6,15,350*
राजगढ़ जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ श्री रामस्नेह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोड़ा उप निरीक्षक देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में थाना बोड़ा पुलिस ने जुए के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹15,350 नकद, 08 मोटरसाइकिल तथा 03 ताश की गड्डियां जप्त की गई हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत ₹6,15,350 है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 19.10.2026 को थाना बोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदिरा कॉलोनी, बोड़ा में कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर रुपये-पैसों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बोड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर मौके से जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹15,350 नकद, 08 मोटरसाइकिल तथा 03 ताश की गड्डियां जप्त की गईं। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1. अमृतलाल पिता रतनदास बैरागी, निवासी बोड़ा।
2. हरिओम पिता रमेशचंद सोनी, निवासी बोड़ा।
3. विजय पिता पप्पू सेन, निवासी बोड़ा।
4. रितेश पिता बाबूलाल वर्मा, निवासी बोड़ा।
5. दुर्गेश पिता भगवानसिंह भिलाला, निवासी बोड़ा।
6. मनोज पिता पुरनदास बैरागी, निवासी बोड़ा।
7. संजय पिता देवीलाल धोबी, निवासी बोड़ा।
8. प्रियांशु पिता मुकेश राठौर, निवासी बोड़ा।
9. जितेन्द्र पिता बाबूलाल वर्मा, निवासी बोड़ा।
10. धर्मेन्द्र पिता भंवरलाल पुष्पद, निवासी बोड़ा।
11. नवीन पिता घनश्याम पाटीदार, निवासी बोड़ा।
सभी आरोपी थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ के निवासी हैं।
*जप्त मशरूका*
- ₹15,350 नकद राशि।
- 08 मोटरसाइकिल, कुल कीमत ₹6,00,000।
- 03 ताश की गड्डियां।
कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹6,15,350।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बोड़ा उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक समीर खान, प्रधान आरक्षक 642 रामनारायण जटिया, प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक 548 मनजीत जाट, आरक्षक 334 दुष्यंत जाट, आरक्षक 641 मुलायम सिंह यादव, आरक्षक 205 गजेन्द्र, आरक्षक विनोद, सैनिक देवेन्द्र, महिला आरक्षक 686 पूजा मुबेल एवं महिला आरक्षक मोनिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*सोशल मीडिया पर जुड़े रहें*
📘 फेसबुक: https://www.facebook.com/RJHSP
📸 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/sp_rjh/
✖️ एक्स (ट्विटर): https://x.com/RajgarhSp
— *जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)*
✨ *राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प* ✨