जीरापुर में ₹50 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, चौथे आरोपी को चोरी की रकम छिपाने में किया शामिल*
*
- *₹50 लाख की चोरी के मामले में 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई*
- *आरोपियों से ₹41 लाख नकद बरामद*
- *एक अर्टिगा कार, दो मोटरसाइकिल एवं एक सब्बल जप्त*
- *चोरी की रकम पहले घर और कब्रिस्तान में छिपाई, फिर अगले दिन साथी तौसीफ के पास रखवाई*
- *आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी खिलचीपुर (पुलिस) *श्री धर्मवीर सिंह नागर* के नेतृत्व में थाना जीरापुर पुलिस द्वारा ₹50 लाख की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए आरोपियों से ₹41 लाख नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक अर्टिगा कार, दो मोटरसाइकिल एवं एक सब्बल भी जप्त किया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 16.10.2026 को फरियादी अब्दुल रईस पिता अब्दुल लतीफ, उम्र 51 वर्ष, निवासी माताजी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 04, जीरापुर ने थाना जीरापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जनवरी 2026 में उसने जीरापुर के खरपा रोड स्थित अपनी जमीन ₹70 लाख में बेची थी। उक्त सौदे में प्राप्त ₹50 लाख नकद उसने अपने घर में लकड़ी के दीवान में सुरक्षित रखे थे। इसमें ₹25 लाख काले कपड़े के बैग में तथा ₹25 लाख गत्ते के कार्टून में रखे हुए थे।
दिनांक 15.10.2026 को फरियादी अपनी पत्नी रुबीना, बेटे मोहम्मद साद एवं बेटी सदफ के साथ सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने पचपहाड़, मंडी (राजस्थान) गया था। दिनांक 16.10.2026 की रात्रि लगभग 01:15 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि प्रथम तल पर स्थित कमरे का कुंडा टूटा हुआ था, ताला गायब था तथा कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। दीवान में रखे ₹50 लाख नकद गायब मिले। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरापुर में अपराध क्रमांक 381/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्रवाई एवं वारदात का तरीका*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जीरापुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश की। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार आरोपियों ने फरियादी के घर की छत से प्रवेश किया। आसपास के मकानों की छतें आपस में जुड़ी होने का फायदा उठाकर वे घर के अंदर पहुंचे और दीवान में रखी नकदी चोरी कर ली।
वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से नीचे का गेट खोल दिया तथा छत के रास्ते अपने घरों की छत की ओर लौट गए। पुलिस विवेचना में यह भी सामने आया कि चोरी की रकम को आरोपियों ने वारदात के बाद पहले अपने घर में और फिर कब्रिस्तान में छिपाया। अगले दिन चोरी की रकम अपने साथी तौसीफ के पास छिपाकर रखने के लिए दिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में चोरी की वारदात में शामिल बताए गए तीन आरोपियों तथा रकम छिपाने में सहयोग करने वाले उनके साथी सहित कुल चार आरोपियों से ₹41 लाख नकद बरामद किए गए। शेष रकम की बरामदगी एवं प्रकरण के अन्य पहलुओं के संबंध में विवेचना जारी है।
*आरोपियों के नाम एवं जप्ती का विवरण*
1. सोहेल पिता सलीम खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी माताजी मोहल्ला, जीरापुर
- ₹13 लाख नकद।
- एक अर्टिगा कार।
- एक सब्बल।
2. फुजेल उर्फ फैजल पिता शहजाद खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी माताजी मोहल्ला, जीरापुर
- ₹13 लाख नकद।
- एक मोटरसाइकिल।
3. असमत उर्फ समर लाला पिता बादशाह लाला, उम्र 23 वर्ष, निवासी माताजी मोहल्ला, जीरापुर
- ₹13 लाख नकद।
4. तौसीफ पिता शहजाद खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी इमली स्टैंड, खिलचीपुर
- ₹2 लाख नकद।
- एक मोटरसाइकिल।
कुल जप्ती: ₹41,00,000 नकद, एक अर्टिगा कार, दो मोटरसाइकिल एवं एक सब्बल।
*आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड*
1. सोहेल पिता सलीम खान
- अपराध क्रमांक 259/2021, धारा 294, 323, 34, 506 भादवि, थाना जीरापुर।
- अपराध क्रमांक 30/2022, धारा 294, 323, 324, 506 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(थ), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट।
- अपराध क्रमांक 219/2022, धारा 147, 294, 323, 325, 336, 34, 506 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(थ), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट।
- अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस।
2. फुजेल उर्फ फैजल पिता शहजाद खान
- अपराध क्रमांक 219/2022, धारा 147, 294, 323, 325, 336, 34, 506 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(थ), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट।
- अपराध क्रमांक 98/2025, धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस।
3. असमत उर्फ समर लाला पिता बादशाह लाला
- अपराध क्रमांक 219/2022, धारा 147, 294, 323, 325, 336, 34, 506 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(थ), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हुकुमसिंह मीना, उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, उप निरीक्षक अरविंद राजपूत,उप निरीक्षक अरुण जाट, सहायक उप निरीक्षक शादाब खान, प्रधान आरक्षक फतेह सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र झाला, प्रधान आरक्षक मंगलेश मीना, प्रधान आरक्षक गणेश धाकड़, प्रधान आरक्षक देवी सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक श्यामसुंदर पाटीदार, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक अशोक राहोरिया, आरक्षक रवीन्द्र जाट, आरक्षक विष्णु जाट, आरक्षक जुगल सिसोदिया, आरक्षक अनिल राठौर, आरक्षक ललित तोमर, आरक्षक अमित शर्मा एवं आरक्षक तुलसीराम दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है।
*राजगढ़ पुलिस — सोशल मीडिया पर फॉलो करें*
📘 Facebook: RJHSP
📸 Instagram: @sp_rjh
✖️ X (Twitter): @RajgarhSp