ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

त्योहारों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं एसपी श्री अमित तोलानी अलर्ट मोड पर*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
त्योहारों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं एसपी श्री अमित तोलानी अलर्ट मोड पर*



*


*जिला मुख्यालय राजगढ़ एवं खिलचीपुर में मूर्ति विसर्जन स्थलों और दशहरा मैदानों का किया निरीक्षण*


*सुरक्षा, यातायात एवं रावण दहन की तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


राजगढ़, 19 अक्टूबर 2026। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने जिला मुख्यालय राजगढ़ तथा खिलचीपुर में मूर्ति विसर्जन स्थलों और दशहरा मैदानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय स्थित छोटे पुल के समीप मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा विसर्जन के दौरान किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


इसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।


इसी क्रम में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खिलचीपुर स्थित दशहरा मैदान एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्वों के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु एवं नागरिक उत्साह, उल्लास और सौहार्द के साथ त्योहार मना सकें।।