ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

बहुरानी दिवस* *बहू का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
बहुरानी दिवस*      *बहू का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान*

्


 *


 *राजगढ़ 03 अक्टूबर, 2026* 


      नारियों के मान सम्मान को समाज में पुनः स्थापित करने का उद्देश्य लेकर लाल चुनर गैंग द्वारा आयोजित विभिन्न तरह के आयोजनों में एक प्रमुख आयोजन बहुरानी दिवस आज से 5 वर्ष से पूर्व आरंभ किया गया। बहुरानी दिवस घर में परिवार में सुख और शांति की कामना के साथ दिवस प्रारंभ किया गया था। इस दिवस का उद्देश्य घर की सबसे महत्वपूर्ण इकाई घर की बहू को मान सम्मान देकर घर परिवार को मजबूत बनाना है लाल चुनर गैंग की संयोजक समाजसेवी एवं राजनेता श्रीमती मोना सुस्तानी के प्रयास से बहु रानी दिवस अब देशभर के विभिन्न राज्य में मनाया जान लगा है। बहुरानी दिवस के दिन बहू का सम्मान करने की परंपरा आरंभ की गई है। बहू का सम्मान करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में सास द्वारा या उसे परिवार के सदस्यों द्वारा बहू को कुछ भी ऐसी वस्तु देकर के उसका सम्मान प्रकट किया जाता है 


      उसकी उपस्थिति वहां पर लगे कि मैं इस परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य हूं। इसमें चाहे गुलाब का फूल हो या कोई तोहफा हो यह दिवस अब न सिर्फ राजगढ़ बल्कि जिले प्रदेश एवं देश भर में मनाया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में यह दिवस मनाया जाने लगा है। इसके साथ ही कुछ देश ऐसे भी हैं, जो कि अपने आप पर बहु रानी दिवस को मना रहे हैं। जिसमें आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस आदि कुछ देशों में भी यह परंपरा अभी प्रारंभिक अवस्था में है। राजगढ़ जिले की अगर बात करें तो खुजनेर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, माचलपुर, सुस्तानी,  खिलचीपुर, पचोर आदि स्थानों पर यह दिवस मनाना आरंभ किया गया है। राजगढ़ में इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाता है। इसमें सांस्कृतिक आयोजन गीत संगीत के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। इसमें सास अपनी बहू का पुष्प देकर सम्मान करती है और उसको गले लगा करके यह दर्शाती है कि वह समाज की महत्वपूर्ण इकाई है और परिवार में उसका सम्मान है।


     राजगढ़ में आयोजित बहुरानी दिवस का शुभारंभ श्रीमती मुस्कान तोलानी द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर पुष्परित अर्पित करके किया गया। आयोजन का आरंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके साथ ही वहां पर उपस्थित शहर की जानी-मानी प्रतिभाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं सुगम संगीत के साथ अपने विचार व्यक्त किए गए। सास बहू द्वारा स्टेज पर उपस्थित होकर के एक दूसरे के विषय में उनकी विशेषताओं के बारे में बताया गया। खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई एवं सास बहू द्वारा मिलकर के नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें वकील, डॉक्टर एवं अन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रही। बहू में अपनी बात वहां पर रखी कार्य पर कम गरिमा पूर्ण रहा। इसमें महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा की बात कही गई। समाज के विभिन्न कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही बहूओं को स्मृति चिन्ह देकर के उनका सम्मान किया गया।