ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ द्वारा सत्याग्रह मार्च का आयोजन*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ द्वारा सत्याग्रह मार्च का आयोजन*

्


**


 जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा मार्च


**राजगढ़।** ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़ द्वारा राजगढ़ नगर में सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया गया। सत्याग्रह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय राजगढ़ से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा।


इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर सम्मान अर्पित किया तथा भारतीय संविधान के **अनुच्छेद 326** का वाचन किया। इस दौरान संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।


कांग्रेसजनों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक परंपराओं और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सत्याग्रह मार्च के माध्यम से संविधान और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


**ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजगढ़** ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।