ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

जनविश्वास अभियान की समीक्षा में लंबित शिकायतों पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
जनविश्वास अभियान की समीक्षा में लंबित शिकायतों पर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण*



 *

 *कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सेवा से संकल्प एवं रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की* 


 *राजगढ़ 16 सितम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा बुधवार को जनविश्वास अभियान तथा आगामी सेवा से संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया गया। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


 *रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा* 


कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने आगामी रक्तदान कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक रक्त एकत्र कर ब्लड बैंकों में उपलब्धता बढ़ाने तथा रक्तदान के लिए रोस्टर जारी करने के निर्देश भी दिए गए।


 *‘आशीर्वाद का दीया’ से होगी सेवा से संकल्प अभियान की शुरुआत* 


बैठक में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत मोहानपुरा डैम, जालपा माता धाम एवं रेलवे स्टेशन पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे ‘सेवा से संकल्प’ अभियान की शुरुआत भी इसी आयोजन से होगी। अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।