ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 53.9 बल्क लीटर मदिरा जब्त*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 53.9 बल्क लीटर मदिरा जब्त*



 *

 *विशेष अभियान के तहत 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज, संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर की गई कार्रवाई* 


 *राजगढ़ 31 अक्टूबर, 2026*


    कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न संदिग्ध स्थलों, होटल एवं ढाबों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत 16 तथा धारा 36 के अंतर्गत 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान लगभग 53.9 बल्क लीटर मदिरा विधिवत जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई तथा प्रकरणों में विवेचना की जा रही है।


    आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी, रात्रिकालीन गश्त, रोड चेकिंग एवं आबकारी केंद्रों पर सतत निगरानी की जा रही है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।