ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

देवश्री उपभोक्ता भंडार का कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
देवश्री उपभोक्ता भंडार का कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने किया निरीक्षण*



 *‘’मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’* 


 *देवश्री उपभोक्ता भंडार का कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने किया निरीक्षण* 


 *बड़े कांटे पर तौल प्रक्रिया, स्टॉक पंजी एवं निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा* 


 *राजगढ़ 18 सितम्‍बर, 2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने देवश्री उपभोक्ता भंडार का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बड़े कांटे पर सामग्री की तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा तौल व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भंडार की स्टॉक पंजी का निरीक्षण कर उपलब्ध सामग्री के स्टॉक एवं उसके संधारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने भंडार परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री स्वाति वायकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी सुश्री हुमा हुजूर एवं भंडार अध्यक्ष श्री संजय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।