ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने ग्राम जमुनिया चौहान एवं मोईली कला में स्वामित्व योजना के कार्यों का किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने ग्राम जमुनिया चौहान एवं मोईली कला में स्वामित्व योजना के कार्यों का किया निरीक्षण*

*


*एमपी ई-सेवा ऐप से आवेदन से लेकर संपदा 2.0 पोर्टल पर अंतिम सत्यापन तक की प्रक्रिया का लिया जायजा*


राजगढ़, 13 अक्टूबर 2026


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने नरसिंहगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम जमुनिया चौहान एवं ग्राम मोईली कला में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को मौके पर समझते हुए विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाने वाली कार्यवाही का स्वयं परीक्षण किया।


के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने एमपी ई-सेवा ऐप के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही, पटवारी द्वारा सारा ऐप के माध्यम से किए जाने वाले सत्यापन, गवाहों को जोड़ने तथा प्रकरण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को भी चरणबद्ध तरीके से देखा। इसके अतिरिक्त, तहसीलदार द्वारा संपदा 2.0 पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया।


कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर अंतिम सत्यापन तक की संपूर्ण प्रक्रिया का जायजा लेकर डिजिटल माध्यम से कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया को समझा। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय पटेल उपस्थित रहे।।