कहानी बदलाव की’’* *मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से श्री किशोर ने शुरू किया दुग्ध व्यवसाय*
*‘’
*राजगढ़ 12 अक्टूबर, 2026*
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने ग्राम कोलूखेड़ा निवासी श्री नंद किशोर को स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ने का अवसर दिया है। योजना के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा राजगढ़ से 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने कृष्णा दुग्ध डेयरी के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय शुरू किया। श्री किशोर ने व्यवसाय के विस्तार और विकास के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लिया। योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता उनके दुग्ध व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक बनी। आज वे दुग्ध व्यवसाय के माध्यम से प्रतिमाह अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
श्री किशोर की सफलता यह दर्शाती है कि शासन की स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। उनका दुग्ध व्यवसाय न केवल उनकी आय का माध्यम बना है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।