ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कहानी बदलाव की’’* *मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से श्रीमती पूजा बनीं आत्मनिर्भर, दो लोगों को मिला रोजगार*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कहानी बदलाव की’’*      *मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से श्रीमती पूजा बनीं आत्मनिर्भर, दो लोगों को मिला रोजगार*

्


 *‘’

 *राजगढ़ 13 अक्‍टूबर,  2026* 


राजगढ़ जिले की श्रीमती पूजा ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने आस्था बुटीक एवं ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू कर अपनी आजीविका का साधन विकसित किया और आत्मनिर्भर बनने के अपने सपने को साकार किया। श्रीमती पूजा को योजना के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा राजगढ़ से 9 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने ब्यूटी पार्लर एवं बुटीक व्यवसाय स्थापित कर ग्राहकों को सौंदर्य एवं व्यक्तिगत साज-सज्जा संबंधी सेवाएं देने के साथ वस्त्रों एवं परिधानों से संबंधित कार्य भी शुरू किया। श्रीमती पूजा के इस उद्यम से उन्हें स्वयं के लिए आजीविका का अवसर मिला है, वहीं दो अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार उपलब्ध हुआ है। उनकी यह पहल महिला उद्यमिता, आर्थिक सशक्तीकरण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का प्रेरक उदाहरण है।


श्रीमती पूजा की सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की स्वरोजगार योजनाओं से प्राप्त वित्तीय सहयोग का लाभ लेकर महिलाएं अपने हुनर को व्यवसाय में बदल सकती हैं और आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकती हैं।