कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किसान यूनियन, दूध विक्रेताओं एवं पशुपालकों के प्रतिनिधिमंडल से की चर्चा*
*
*राजगढ़ 17 सितम्बर, 2026*
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने भारतीय किसान यूनियन, दूध विक्रेताओं एवं पशुपालकों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर उनकी मांगों को सुना तथा उनका ज्ञापन प्राप्त किया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी संबंधित विभागों के समन्वय से किसानों एवं पशुपालकों की वैध मांगों को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) तक पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों एवं पशुपालकों की मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवश्यक जानकारी भी ली। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी से अपील की कि कानून-व्यवस्था अपने हाथ में न लें। दूध वितरकों के वाहनों को न रोका जाए तथा किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।