कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने माचलपुर तहसील का किया निरीक्षण*
*‘’मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’’*
*
*राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश*
*राजगढ़ 18 सितम्बर, 2026*
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत माचलपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित राजस्व कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने रीडर से रिकॉर्ड दुरुस्ती, बंटवारा एवं नामांतरण प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने लोक सेवा प्रबंधक के प्रतिनिधि से भी चर्चा की। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र माचलपुर के संचालक श्रीमती देवी सिंह गुर्जर के संबंध में सामने आई अनियमितताओं का स्पष्ट उल्लेख करते हुए लोक सेवा केन्द्र की समाप्ति संबंधी आदेश की फाइल नियमानुसार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार माचलपुर श्री सुनील वर्मा सहित तहसील कार्यालय का अमला उपस्थित रहा।