ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री प्रक्रिया का कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया निरीक्षण*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री प्रक्रिया का कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने किया निरीक्षण*



 *

 *राजगढ़ 12 अक्‍टूबर,  2026* 


कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को राजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम टांडी पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत की जा रही रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से योजना की प्रगति के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्य शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने, आवश्यक अभिलेखों की जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं। जिला प्रशासन द्वारा स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।