’कहानी बदलाव की’’* *पीएमईजीपी से श्री श्रीवास्तव को मिला संबल*
*‘
*राजगढ़ 12 अक्टूबर, 2026*
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से सहयोग प्राप्त कर राजगढ़ के उद्यमी श्री महेंद्र श्रीवास्तव ने सफलता की मिसाल पेश की है। वर्ष 2013 में छोटे स्टार्टअप के रूप में शुरू की गई। उनकी इकाई एमपी प्रिसीजन इंजीनियरिंग आज लगभग 7 करोड़ रुपये वार्षिक टर्नओवर वाला औद्योगिक उद्यम बन चुकी है। श्री श्रीवास्तव ने लगभग सात वर्ष के नौकरी अनुभव के बाद स्वयं का उद्यम स्थापित किया। उद्यम की स्थापना एवं विस्तार के लिए उन्हें पीएमईजीपी के अंतर्गत प्रथम चरण में 16 लाख रुपये तथा द्वितीय चरण में 42 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजगढ़ तथा विभागीय सहयोग से उनके उद्यम को आगे बढ़ने में मदद मिली। श्री श्रीवास्तव की सफलता यह दर्शाती है कि तकनीकी ज्ञान, मेहनत और शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।