ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

नरवाई प्रबंधन की दिशा में किसान श्री घनश्याम पाल की सराहनीय पहल*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
नरवाई प्रबंधन की दिशा में किसान श्री घनश्याम पाल की सराहनीय पहल*



 *

 *राजगढ़ 23 अक्‍टूबर,  2026* 


विकासखंड सारंगपुर के ग्राम बिलोदा पाल कृषक श्री घनश्याम पाल ने फसल कटाई के पश्चात खेत में बची नरवाई का उचित प्रबंधन करते हुए रोटावेटर की सहायता से उसे खेत में ही मिट्टी में मिला दिया। उनकी यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। नरवाई को खेत में ही मिट्टी में मिलाने से मृदा में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, नरवाई जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। कृषक श्री घनश्याम पाल का यह प्रयास अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है। नरवाई का उचित प्रबंधन अपनाकर किसान न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बन सकते हैं, बल्कि मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।