ग्राम रामगढ़ में ज्वार की खेती से फसल विविधीकरण को बढ़ावा*
*
*राजगढ़ 23 अक्टूबर, 2026*
फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड जीरापुर के ग्राम रामगढ़ के कृषक श्री जालू राम के खेत पर ज्वार की फसल की खेती की जा रही है। कृषि विभाग की राष्ट्रीय मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत कृषक को 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से ज्वार का बीज वितरित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी श्री बाबूलाल वर्मा ने कृषक के खेत का निरीक्षण कर ज्वार की फसल की स्थिति का जायजा लिया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करना तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को मिलेट्स की खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही कृषि पद्धतियों में विविधता लाने के प्रयासों को भी गति मिल रही है।