प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से श्री गुप्ता का स्वास्तिक नमकीन उद्योग हुआ सशक्त*
*‘’सफलता की कहानी’’*
*
*10 लाख रुपये की अनुदान राशि से बढ़ा उत्पादन, प्रतिमाह 2.52 लाख रुपये की शुद्ध आय*
*राजगढ़ 02 नवम्बर, 2026*
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के माध्यम से जिले के सूक्ष्म खाद्य उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। योजना से लाभान्वित होकर सारंगपुर विकासखण्ड के ग्राम बिलापुरा (पचोर) निवासी श्री गिरिराज गुप्ता ने अपने स्वास्तिक नमकीन उद्यम को सशक्त बनाया है। वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत गिरिराज गुप्ता को 10 लाख रुपये की अनुदान राशि का लाभ प्राप्त हुआ। योजना के माध्यम से मिले सहयोग से उनके नमकीन व्यवसाय को विस्तार मिला और उत्पादन में वृद्धि हुई। योजना का लाभ प्राप्त करने के पश्चात स्वास्तिक नमकीन में प्रतिमाह 36 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। इस उत्पादन पर प्रतिमाह लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि प्रतिमाह कुल आय 6 लाख 12 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इस प्रकार उन्हें प्रतिमाह 2 लाख 52 हजार रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने श्री गिरिराज गुप्ता के खाद्य प्रसंस्करण उद्यम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना से मिले आर्थिक सहयोग के फलस्वरूप उनका स्वास्तिक नमकीन उद्योग उत्पादन एवं आय के क्षेत्र में बेहतर स्थिति में पहुंचा है। श्री गिरिराज गुप्ता की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को सुदृढ़ कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है।