ग्राम चोमा में श्री गौरा जी महाराज गौशाला समिति में विधि-विधान से हुआ गोवर्धन पूजन*
*
*गौमाता की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, गौसेवा और गौसंरक्षण का लिया संकल्प*
*राजगढ़ 09 नवम्बर, 2026*
गोवर्धन पूजन के पावन पर्व पर ग्राम चोमा स्थित श्री गौरा जी महाराज गौशाला समिति में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से गोवर्धन पूजन एवं गौमाता की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थितजनों ने गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमनारायण कहला, सचिव श्री निधला सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण रुहेला, समिति सदस्य श्री धीरब सिंह रुहेला, श्री लखन सिंह रुहेला एवं श्री पूनमचंद रुहेला उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री पवन कुमार भिलाया, पशुपालन विभाग से डॉ. जितेन्द्र कुमार प्रजापति, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री राजेंद्र मीणा, पत्रकार श्री बृजमोहन सूर्यवंशी, श्री भंवरलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गोवर्धन पूजन में सहभागिता कर गौसेवा एवं गौसंरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक समरसता एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।