त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली स्वच्छता की कमान*
इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
*
*नरसिंहगढ़ में प्रशासनिक एवं राजस्व अधिकारियों के साथ नगर पालिका अमले ने पैदल भ्रमण कर चलाया सफाई अभियान*
*राजगढ़ 06 नवम्बर, 2026*
त्योहार के मद्देनजर नगर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने एवं आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं सफाई की जिम्मेदारी संभाली। नरसिंहगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के अमले ने एक साथ पैदल भ्रमण कर नगर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा सफाई अभियान में सहभागिता की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़कों पर फैली गंदगी और कचरे की सफाई पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही संबंधित अमले को नगर में नियमित साफ-सफाई, कचरे का समय पर उठाव एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।