ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा और एसपी अमित तोलानी ने खरीदे मिट्टी के दीपक, आमजन से भी की स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने की अपील

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा और एसपी अमित तोलानी ने खरीदे मिट्टी के दीपक, आमजन से भी की स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहित करने की अपील




“इस दीपावली अपने घर को स्थानीय कारीगरों के बनाए दीपों से रोशन करें, उनके हुनर और मेहनत को दें सम्मान” – ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश


दीपावली की रोशनी तभी सार्थक है, जब उसकी खुशियां उन हाथों तक भी पहुंचें, जो अपनी मेहनत से मिट्टी को सुंदर दीपों का रूप देते हैं। इसी भावना के साथ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने दीपावली के अवसर पर स्थानीय दीपक विक्रेताओं से मिट्टी के दीपक खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।


दोनों अधिकारियों ने स्थानीय कुम्हारों और छोटे विक्रेताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से भी अपील की कि इस दीपावली अधिक से अधिक मिट्टी के दीपक खरीदें और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता दें।


उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीपक हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान हैं। इनकी खरीदारी केवल एक वस्तु खरीदना नहीं, बल्कि स्थानीय कारीगरों की मेहनत का सम्मान और उनके परिवारों की आजीविका में सहयोग करना है।


कलेक्टर एवं एसपी ने संदेश दिया कि आइए, इस दीपावली एक दीप अपने घर के लिए और एक सहयोग स्थानीय कारीगरों के सपनों के लिए भी जलाएं। ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाएं, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और स्वदेशी दीपों से दीपावली मनाएं।