जुआ खेलते 08 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹3.59 लाख का मशरूका जब्त*
*लीमाचौहान पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*
- *ग्राम बावली में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते 08 आरोपी पकड़े गए।*
- *मौके से ₹69,900 नगद राशि जब्त।*
- *04 मोटरसाइकिलें, 08 मोबाइल फोन एवं 52 ताश के पत्ते जब्त।*
- *कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹3,59,000।*
राजगढ़ जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री मुकेश सुनेया के मार्गदर्शन में थाना लीमाचौहान पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 05.11.2026 को गश्त के दौरान थाना लीमाचौहान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बावली में तालाब के पीछे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पंचानों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 08 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से कुल ₹69,900 नगद, 04 मोटरसाइकिलें, 08 मोबाइल फोन एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹3,59,000 है।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1. मुकेश यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी कोलवाड़, खुजनेर।
2. ललित किरार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमलीलोढ़ा, थाना छापीहेड़ा।
3. पवन कुम्हार, उम्र 30 वर्ष, निवासी पचोर।
4. रामविलास किरार, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेमलीलोढ़ा, थाना छापीहेड़ा।
5. कमल माली, उम्र 39 वर्ष, निवासी कोलवाड़ मोहल्ला, खुजनेर।
6. दिनेश यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी कोलवाड़ मोहल्ला, खुजनेर।
7. सुरेश खटीक, उम्र 44 वर्ष, निवासी खुजनेर।
8. सुनील तंवर, उम्र 39 वर्ष, निवासी सुस्याहेड़ी, थाना छापीहेड़ा।
*जब्त मशरूका*
- नगद राशि – ₹69,900।
- 04 मोटरसाइकिलें – 01 अपाचे, 01 स्प्लेंडर एवं 02 एचएफ डीलक्स।
- 08 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन।
- 52 ताश के पत्ते।
- कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत – ₹3,59,000।
*वैधानिक कार्रवाई*
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना लीमाचौहान में अपराध क्रमांक 315/2026, धारा 13 पब्लिक गैंबलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट, 1976 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लीमाचौहान निरीक्षक नरेन्द्र बेलवंशी, सउनि. ताराचंद कुबरे, सउनि. संतोष मंडलोई, प्रधान आरक्षक 532 शिवकुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक 197 पवन शर्मा, आरक्षक 483 रामगोपाल, आरक्षक 260 कृष्णगोपाल मीणा, चालक आरक्षक 474 राकेश चोखटिया एवं सैनिक 233 वीरपाल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
— जिला पुलिस राजगढ़ (म.प्र.)
*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म*
Facebook: RJHSP
Instagram: sp_rjh
X: RajgarhSp
✨ *राजगढ़ पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प* ✨