ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

धनतेरस पर कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा एवं एसपी श्री अमित तोलानी ने किया खिलचीपुर पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
धनतेरस पर कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा एवं एसपी श्री अमित तोलानी ने किया खिलचीपुर पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण


 


अग्निशमन यंत्रों का डेमो करवाकर परखी मुस्तैदी, प्रतिबंधित पोटाश गन की बिक्री पर रखी नजर


धनतेरस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने खिलचीपुर स्थित पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण किया। त्योहार के दिन प्रशासन एवं पुलिस के प्रमुख अधिकारी आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वयं फील्ड में सक्रिय नजर आए। इस दौरान खिलचीपुर के नागरिकों ने भी दोनों अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


अधिकारियों ने पटाखा दुकानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की। कलेक्टर एवं एसपी ने मौके पर अग्निशमन यंत्रों का डेमो भी करवाकर देखा, ताकि आपात स्थिति में उनके संचालन और संबंधित ऑपरेटरों की मुस्तैदी का आकलन किया जा सके।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिबंधित पोटाश गन की बिक्री के संबंध में भी दुकानदारों से जानकारी ली तथा सुरक्षा मानकों के पालन एवं प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलेवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खिलचीपुर एवं सीएमओ खिलचीपुर भी उपस्थित रहे।


त्योहारी अवसर पर आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि नागरिक सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें।