ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

मूक बधिर दिव्यांग व्यक्तियों हेतु कार्याशाला आयोजित*

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
मूक बधिर दिव्यांग व्यक्तियों हेतु कार्याशाला आयोजित*



 *

 *राजगढ़ 01 अक्‍टूबर,  2026* 


मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 29 सितम्बर 2026 को ‘अनुगूंज से उद्घोष’ शीर्षक के अंतर्गत जिला राजगढ़ के वाक् एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए कार्यशाला का आयोजन जिला न्यायालय, राजगढ़ परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन के सभागार में किया गया। कार्यशाला का आयोजन बधिर सप्ताह के अंतर्गत दिव्यांगजनों को विशेष जागरूकता, मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के सभागार से ऑनलाइन माध्यम से किया गया।


कार्यशाला में विशेष रूप से श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सेवाओं, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा एवं रोजगार संबंधी पात्रताओं तथा शिकायत निवारण तंत्र के संबंध में सुलभ जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनकी समस्याओं की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।


में जिला राजगढ़ के लगभग 30 मूक-बधिर दिव्यांगजनों ने सहभागिता की। इस दौरान उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकांश प्रतिभागियों के पास यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग प्रमाण-पत्र) उपलब्ध नहीं होने अथवा कार्ड की अवधि समाप्त होने के कारण नवीनीकरण की आवश्यकता सामने आई। कुछ दिव्यांगजन ऐसे भी पाए गए, जिन्हें आवास एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था। दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों, जैसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कलेक्टर, राजगढ़ को अवगत कराने हेतु मौके पर ही आवेदन तैयार कराए गए तथा संबंधित विभागों में आवेदन प्रस्तुत कराए गए।