ब्रेकिंग
समाचार खोजें
प्रमुख श्रेणियां:
ताज़ा ख़बरें राजनीति मनोरंजन खेल व्यापार देश-दुनिया क्राइम टेक्नोलॉजी

जिला चिकित्सालय राजगढ़ की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर को पत्र

इस खबर को ऑडियो में सुनें (Listen News)
शेयर करें:
WhatsApp Share Post
जिला चिकित्सालय राजगढ़ की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर को पत्र



 

जिला चिकित्सालय राजगढ़ की वर्तमान व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर ने जिला कलेक्टर, राजगढ़ को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

पत्र में कहा गया है कि करोड़ों रुपये की लागत से विकसित जिला चिकित्सालय में वर्तमान में कई महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं के प्रभावित होने के कारण मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं में महंगे दामों पर जांच करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पत्र में विशेष रूप से CBC, CRP, CPK-MB एवं Troponin जैसी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा प्रभावित होने का उल्लेख किया गया है। साथ ही, मरीजों पर बढ़ते आर्थिक बोझ, आउटडोर पर्ची एवं अन्य शुल्कों में वृद्धि का भी मुद्दा उठाया गया है।

पूर्व विधायक ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को पूर्ववत करने तथा मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना आवश्यक है।

जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की आवश्यकता है